क्या अरुधंति राय जैसी बाइयों से देश को सावधान रहने की आवश्यकता नहीं है? खुद को अतिबुद्धिजीवी मानने वाली अरुधंति का विचार देश को बांटने वाला है, और यह पहला अवसर भी नहीं है कि बाई ने ऐसा कहा हो। समय-समय पर अरुधंति ने आग में घी डालने वाले बयान दिये हैं। अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब यह कत्तई नहीं होता है कि देश के बंटवारे या देश के हिस्से के विरोध में अपने बयान देकर चर्चा में बने रहने का मोह पूर्ण किया जाये। क्योंकि यह देश कोई मज़ाक नहीं है। इस देश की आज़ादी के लिये कइयों-कइयों ने अपना बलिदान दिया है। जी हां अरुधंतिजी कश्मीर भी इसी देश में है जिसके लिये आज भी हमारे देशभक्त अपने खून से उसे सींच रहे हैं, जिसे आपने भारत से अलग बताया है। अरुधंति का बयान महज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को महान कहलवाने और यह साबित कराने के लिये है कि दिखिये हम भारत में रहने के बावज़ूद भारत के खिलाफ बोलते हैं, और किसी की हिम्मत नहीं कि हमसे ऐंठ जाये। ऐसी बाइयां या ऐसे लोग पहले तो बयान देकर सुर्खियों में छा जाते हैं, फिर अपने बयान या अपने बचाव के लिये देश को भ्रमित करने वाले बयान देते हैं, प्रेस कांफ्रेंस लेते हैं और फिर सुर्खियां ढूंढते हैं। फिलवक्त अरुधंति को कानूनी पेंच में लेने की कवायद जारी है। लिया ही जाना चाहिये। कानून की जंजीरों में ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों को बांधना ही चाहिये जो देश के सौहार्द के लिये खतरा हैं।
क्या जानती हैं अरुधंति कश्मीर के बारे में? कश्मीरी पंडितों से पूछ कर देखें या फिर कश्मीर का इतिहास ईमानदराना होकर पढ लें। वैसे मैं जानता हूं कि अरुधंति जैसे लोग जिस परिवेश, जिस मानसिकता और जिस उद्देश्य के लिये जी रहे हैं उसमें दूसरों की सही राय या सही इतिहास या विशुद्ध भारतीय होकर कभी नहीं सोच सकते। उनकी रगों में विरोध और विवाद पैदा करने वाला ही खून दौडता नज़र आता है। अरुधंति राय की यह किस्मत है कि यह देश उन जैसे लोगों को फिज़ुल में महत्व दे देता है। शायद यही कारण है कि देश को ऐसे लोगों की बयानबाजी से कभी कभी बडी कीमत चुकानी पड जाती है। होना यह चाहिये कि हम अरुधंति जैसे लोगों को महत्व देना छोड दें। दूसरी बात यह है कि कश्मीर का इतिहास या भारत का इतिहास ठीक से पढा जाये। उसका अध्ययन किया जाये। अरुधंति को यह पता होगा कि हमारी संसद में सर्व सम्मति से पारित है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। अगर नहीं तो वे चाहें तो संयुक्त राष्ट्र महासभा में वी के कृष्णमेनन या एम सी छागला या फिर सरदार स्वर्ण सिंह जैसे महानुभावों की दलीलें देख-पढ लें कि कश्मीर किसका हिस्सा है? और यदि इतने से भी उनकी तथाकथित तीक्ष्ण बुद्धि में कश्मीर के प्रति ज़हर खत्म न हो तो प्राचीन भारतीय इतिहास की किताबें खरीद कर लायें और पढें कि कश्मीर किसके नक्शे में हमेशा विद्ममान है या नहीं? भारतीय इतिहास बताता है कि भारत में ईसा पूर्व (गौर से पढें अरुधंतिजी ईसा पूर्व) तीसरी शताब्दी से ही कश्मीर में एक समृद्ध नवपाषाण संस्कृति रही थी। और इस संस्कृति का जो महत्वपूर्ण स्थल मिला है वह है बुर्जहोम। यह आधुनिक श्रीनगर से ज्यादा दूर नहीं है। कहने का मतलब यह है कि मैं भारतीय इतिहास के नवपाषाण युगीन कश्मीर की बात कर रहा हूं। सिन्धु सभ्यता के विस्तार में जम्मू-कश्मीर के एक स्थल मांदा का नाम भी है जो अखनूर के निकट है। यह तो माना जायेगा न कि सिन्धु सभ्यता भारतीय इतिहास की सबसे मज़बूत सीढी है। चलिये 150 ईसवीं के भारत पर नज़र दौडा लीजिये। यह काल शक, कुषाण, सातवाहन का काल माना जाता है। अरुधंतिजी कनिष्क को जानती हैं? कुषाण वंश का तीसरा शासक कनिष्क। कनिष्क को इतिहासकारों ने कुषाण वंश का महानतम शासक माना है। उसका राज्यारोहण का काल 78 से 105 ईसवीं के बीच में अलग अलग इतिहासकारों ने माना है। जो भी हो कनिष्क के राज्यारोहण के समय कुषाण साम्राज्य में अफगानिस्तान, सिन्ध, बैक्ट्रिया व पार्शिया के प्रदेश शामिल थे। कनिष्क ने भारत में अपना राज्य विस्तार मगध तक फैलाया था और कश्मीर को तो उसने अपने राज्य में मिलाकर वहां एक नगर ही बसा लिया था जिसका नाम था कनिष्कपुर। यानी कश्मीर कनिष्क के शासनकाल के समय तो था ही यह ऐतिहासिक तथ्य है। इसके भी पहले प्राचीनतम या वैदिक कालीन इतिहास को अगर अरुधंतिजी मानती हो तो वह भी उठाकर पढ सकती हैं कि कश्मीर भारतवर्ष के नक्शे में रहा है। वे ललितादित्य के शासनकाल पर नज़र डाल सकती हैं या रणजीत सिंह के इतिहास को खंगाल कर देख लें कि कश्मीर कहां था? अरे हमारे पुराण कश्मीर की गवाही देते हैं। इसका नामकरण तो कश्यप मुनि के नाम पर हुआ माना जाता है। फिर कैसे अरुधंति राय को कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं लगता? खैर..यहां मैं साफ-साफ कह देना चाहता हूं कि मैं अरुधंति को समझाने की चेष्ठा कत्तई नहीं कर रहा, वे महान हैं..। मैं अपने भारत के इतिहास को संक्षिप्त में दर्शा कर अपने देशभक्त लोगों के सामने फिर से रख रहा हूं। मुगलों ने भारत पर काफी लम्बा राज किया, यह माना ही नहीं बल्कि लिखा भी गया है। मुगल शासको में कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं था। जहांगीर हो या शाहजांह भारत के इस बेमिसाल स्थान कश्मीर को विशेष प्रेम करते थे। आधुनिक भारतीय इतिहास की परतों पर तो कश्मीर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। चाहे आप महाराजा गुलाब सिंह को ले लें या महाराजा हरिसिंह के इतिहास को खंगाल लें..क्या ये किसी विदेश में शासन करते रहे? अजी ज्यादा दूर क्यों जाते हैं..हरिसिंह के बेटे कर्ण सिंह से तो पूछ कर भी देखा जा सकता है कि कश्मीर भारत का हिस्सा है या नहीं?
अरुधंति का यह बयान था ही कि एक अन्य महाशय का बयान भी अरुधंति के बयान को बल दे गया। दिलीप पाडगांवकर का। इन महानुभाव ने कश्मीर समस्या के समाधान के लिये पाकिस्तान को शामिल करके ही हल निकल सकता है, जैसी बात कही। मानों इन्हें यह अधिकार दिया हो कि भाई दिलीपजी आप जो कहेंगे वही मान्य होगा। सिर्फ एक वार्ताकार के रूप में दिलीपजी को भेजा गया था। भाईजान ने हल ही खोज निकाला। कश्मीर का मसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने का मतलब क्या है? वो हमारा है, हम सोचने में समर्थ हैं कि किससे, कब और कैसी बातचीत करनी होगी? विडंबना यह है कि हमारे इतिहास में गद्दारों का भी एक इतिहास है। इनकी बडी फौज रही है, जिन्होने समय-समय पर भारत को आघात पहुंचाया है। चाहे वो जयचंद के रूप में हो या रानी लक्ष्मीबाई के समय, गद्दारों ने इतिहास के प्रत्येक कालखंड में भारत की संप्रभुता पर वार किया है। और अफसोस कि इसी वजह से हम मज़बूत नहीं बन सके। गद्दारों का इतिहास दफ्न नहीं हो सका है। किंतु हां, आज हम इतने समझदार तो हो गये हैं कि गद्दारों को पहचान सकते हैं। समय यही है कि सबकुछ सरकार ही निपटेगी जैसा विचार त्याग कर हमें अपने धर्म, अपने कर्तव्य को पहचानते हुए भारत को मज़बूत व एकजुट रखने के लिये आगे बढना ही होगा। अन्यथा इसकी कीमत भयावह होगी यह तय है, जो हम सबको भुगतनी ही होगी। भारत कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक एक है..कहने में ही नहीं इसे स्वीकारने का गर्व भी महसूस करना चाहिये।
बुधवार, 27 अक्टूबर 2010
सोमवार, 25 अक्टूबर 2010
अमर ख्वाब
हालात आदमी को क्या से क्या बना देते हैं, यहां तक कि उसकी सोच और उसका विश्वास भी बदल जाता है। कल तक जो राजनीतिक मंच पर चमकता हुआ दिखता था, जिसकी बातों में सच्चाई भले न हो किंतु रस टपकता था, आज वो अपनी साख बचाये रखने तथा अपने आप को खडा रख पाने की जद्दोजहद में लगा है। हालात हैं। समाजवादी पार्टी से विलग कर दिये गये अमर सिंह ने लोकमंच नामक पार्टी का गठन किया था, इस गठन के वक़्त जितना शोर शराबा था वो धीरे-धीरे लगभग खत्म सा हो गया और अमर सिंह भी राजनीतिक हाशिये पर खडे दिखाई देने लगे। उनकी बातों में वो तेवर भी तैरते हुए किनारे लगने लगे जिनके दम पर अमर बाबु विख्यात थे। वैसे तो राजनीति एक ऐसा मंच है जहां सबकुछ डिस्काउंट में होता है। आपको जो बोलना है बोल दीजिये और दूसरे दिन उसका खंडन भी कर दीजिये..या अपनी बात से बिल्कुल मुंह फेर लीजिये, या फिर अडे रहिये और खडे रह कर तमाशा देखिये। सबकुछ छूट है। इस छूट का फायदा भी अमर सिंह ने खूब उठाया था। इन दिनों वे आत्ममंथन के दौर से गुजर रहे हैं शायद। क्योंकि उनके मुंह से निकलने वाले बयान कुछ इस तरह है कि "छोडो कल की बातें..कल की बात पुरानी...", अभी पिछले ही दिनों मुम्बई के अन्धेरी में उनकी प्रेसवार्ता हुई। अपने को पाकसाफ रखने की पुरानी आदत तो थी ही साथ ही मुम्बई में लोकमंच को यहां की दो सशक्त पार्टियों के साथ खडा करने की उनकी प्रेमभरी मंशा भी दिखाई दी। कभी शिवसेना या राज ठाकरे के खिलाफ बोलने वाले अमर सिंह आज उनसे दोस्ताना चाहते हैं। कारण स्पष्ट है..लोकमंच को मुम्बई में स्थापित होना है तो उसे शिवसेना और मनसे से मोहब्बत रखनी ही होगी। हालांकि अमर जितना भी चाह लें इन पार्टियों से उनका रिश्ता कभी पटरी पर बैठ नहीं सकता किंतु कोशिश जारी है। जो कभी अपने उत्तर-प्रदेश को विकास मार्ग पर ला कर खडा कर देने की बात करते थे आज वो ही कह रहे हैं कि उत्तरप्रदेश के पिछडने का कारण मायावती और मुलायम सिंह हैं। खैर..मुम्बई या महाराष्ट्र के विकास के मुद्दे पर उनकी वाणी में अब भारतीयता समाहित हो गई है। यहां तक कि उन्होने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन सिंह को हटा कर मराठी मानुस सुभाष बोंडे को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। साथ ही उन्होने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली कि मैं लाठी, फरसा जैसी रैली करने की बात नहीं करुंगा। कुलमिलाकर अमर सिंह पूरी तरह गांधीवादी के रूप में प्रकट होना चाहते हैं। और अपने पैरों को महाराष्ट्र में जमाना चाहते हैं। महाराष्ट्र में जमाने के पीछे भी कई सारे कारण हैं.., सपा से अलग होने के बाद बहुत से राजनीतिक सम्बन्ध भी टूटे हैं और पार्टी के आर्थिक तौर से भी वे पहले की तरह मजबूत नहीं रह गये हैं। बहरहाल, बीमारी के बावजूद वे 400 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले हैं। अलग पूर्वांचल की मांग को लेकर वे जनसमर्थन जुटाने वाले हैं। और इसके बाद वे विदर्भ की ओर नज़र करेंगे। उनका ख्वाब है कि इस तरह से वे अपनी खोई पहचान पुनः प्राप्त कर सकेंगे। किंतु जानकार मानते हैं कि अमर सिंह को पुनः खडे होने में वर्षों लग जायेंगे। मुम्बई जैसे महानगर में तो बस वे महज़ प्रेस कांफ्रेंस ही ले सकते हैं। रही बात उत्तरप्रदेश की तो यह सच है कि उत्तरप्रदेश में आज भी बहुत से हैं जो अमर सिंह के पक्ष को मज़बूत बनाते हैं। यह भी तय दिखता है कि अमर सिंह मायावती और मुलायम दोनों के लिये कांटे की तरह सबित हो सकते हैं, मगर यह तब जब अमर सिंह का आन्दोलन लगातार जारी रहे..। वे लगातार अपने लोगों के सम्पर्क में रहें और जनसमर्थन जुटाने की अलग-अलग विधियां आजमाते रहें। किंतु विदर्भ के रास्ते से वे सफल होना चाहेंगे तो..मुमकिन नहीं लगता कि उनका ख्वाब पूरा हो। अब वे जानें..उनकी रसभरी बातें जानें...। वैसे भी बिग बॉस में जाने की इच्छा और अगले जन्म में पत्रकार बनने की इच्छा उनके लुआबभरे वचन है जिनसे वे चर्चा में बने रह सकते हैं। तो इस अमर ख्वाब की नई गाथा देखने के दिन शुरू हो गये लगते हैं। आपको क्या लगता है?
कलाकार यानी?
पिछले दिनों जब टीवी शो 'बिग बॉस' शुरू हुआ तो इसमे दो पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर महाराष्ट्र की दो पार्टियों नें विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले भी ऐसा हो चुका है जब पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। विरोध प्रदर्शन कानून रोक देता है। वो रुक जाता है। मगर पाकिस्तानी कलाकारों का आना बद्स्तूर जारी है। इस मुद्दे पर बहस-मुबाहस भी काफी हो चुकी है। और अब सबके मुंह बक बक करके थक से गये हैं। किंतु निष्कर्ष नहीं निकला कि क्या सही है और क्या गलत? मैं फिर से यह मुद्दा उछाल रहा हूं और यह खोजने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर सही कौन है? वो जो पाकिस्तान से कलाकार आयात कर रहे हैं या वे जो इसका विरोध कर रहे हैं या फिर वे लोग जो बक-बक कर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं? हालांकि लब्बोलुआब यही है कि सबके धन्धे चल रहे हैं। किंतु बावज़ूद इसके..कुछ तो है जो नहीं होना चाहिये। वो क्या नहीं होना चाहिये? शुद्ध भारतीय मानसिकता की नज़र तो यही कहती है कि हमे पाकिस्तान से किसी कलाकार को आमंत्रित नहीं करना चाहिये। क्यों? क्योंकि पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों पर अघोषित बैन हैं। क्योंकि पाकिस्तान भारत की रीढ में घुस कर हमला करने की मानसिकता रखता है। क्योंकि आज के ऐसे हालात नहीं हैं जो इन दो देशों के बीच किसी गैरराजनीतिक तरीकों से दोस्ती का तर्क दे सकते हों। क्योंकि हम ही इतने उतावले क्यों होते रहें? अब कलाकारों को इस लिहाज़ में शामिल नहीं करना चाहिये, ये दलीलें होती हैं। किसकी? कलाकारों की, कुछ राजनीतिक दलों की, कुछ अति बुद्धिजीवियों की..। सोचिये यदि हम घोषित तौर पर बैन लगा देते हैं तो क्या बिगड जायेगा? वोट बैंक। दुनिया को दिखाया जाने वाला ढोंग। राजनीतिक पार्टियों का संतुलन। रीयलीटी शो वालों का हिसाब-किताब। न्यूज चैनल वालों की टीआरपी। और यह सब बाज़ार को प्रभावित कर देने वाला होगा। आइये अब पाकिस्तान पर नज़र करें- विस्फोटों और आतंक से लगभग बदहाल हो चुके इस देश में कला, संस्कृति, खेल आदि की वाट लगी हुई है। ऐसे में भारतीय कलाकारों के जरिये वे लाखों-करोडों के वारे-न्यारे कर सकते हैं, बिगडी हुई अर्थ व्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं..किंतु कट्टरता ऐसी है कि भारत से नफरत उनकी नसों में व्याप्त है। भूखे मरने की कगार वाले कलाकारों को अगर दुनिया में कोई पूछने वाला देश है तो वो भारत है..। बावज़ूद नमकहलाली की मानसिकता से परे पाकिस्तान में भारत..जानी दुश्मन की तरह है। इसलिये भारतीय कलाकारों, खिलाडियों या किसी शो-वो वाले माध्यमों पर वहां स्वचलित बैन है। अब लौट आइये अपने देश, हमारी क्या मजबूरी? क्या महज़ इस बाबत हम पाकिस्तानी कलाकारों को दूर रखें कि वहां हमारे कलाकारों के साथ सही बर्ताव नहीं होता या पाकिस्तान हमारे देश में आतंक फैलाने वाला देश है तो आखिर इसमे हर्ज़ ही क्या है? किंतु कमाई में हर्ज़ है। तो क्या सिर्फ कमाई के लिहाज़ से हम अपनी भावनाओं का कत्ल कर दें?
हां, यह भी मजेदार है जैसा कि हाल ही में बिग बॉस से बेघर हुई पाकिस्तानी कलाकार बेगम ने खुद को शांति दूत की तरह पेश किया। यानी शांति दूत की तरह आते हैं कलाकार। पर यह तो तब सम्भव है जब इन तथाकथित दूतों को वहां की सरकार कायदे से दूत बनाकर भेजती। भारत की ज़मीन पर शांति के दूत की बातें..क्या कमाई का हथकंडा नहीं लगता? अगर शांति की इतनी ही इमानदारी है तो पाकिस्तान में कभी ऐसा नज़ारा क्यों नहीं देखने मिलता कि वहां के तमाम कलाकार एकजुट होकर बैनर लेकर निकल पडे हो सडकों पर कि हमे भारत से प्यार है..शांति चाहिये। भाई, अपनी बुद्धि इस मसले पर कुछ समझ ही नहीं पाती है। और खोजने की कोशिश हर बार यहीं आकर टिक जाती हैं कि आखिर ये क्या लगा रखा है कि पाकिस्तान से कलाकार बुलाये जा रहे हैं? हमारे यहां कम पड गये हों ऐसा भी नहीं। अब आप सुझाइये..सही क्या है? क्योंकि फिलवक्त मुझे कई नज़रियों से अपना यही तर्क सही लग रहा है..। पर ऐसा भी कतई नहीं है कि आपका तर्क मैं टीवी शो वालों की तरह काटूं, या विवाद पैदा करूं। मैं कोई राजनीतिक पार्टी वाला बन्दा नहीं, न ही अतिबुद्धिजीवी वाला प्राणी। अदना सा दिमाग है दौड रहा है। सोच रहा है। बस्स।

सोमवार, 12 जुलाई 2010
यह कैसा इतिहास?
इतिहास कैसा होना चाहिये? सत्य पर आधारित। और सत्य? कम से कम गोरों द्वारा दिये गये सत्य जैसा तो नहीं। क्योंकि गोरों ने हमारे इतिहास से काफी छेडखानी की है, नफरत के बीज बोये हैं, जो उनके खून में है। उनके गन्दे खून का भी एक इतिहास है। खैर, इन दिनों महाराष्ट्र में एक किताब पर बवाल मचा हुआ है। जेम्स लेन नामक एक कथित इतिहासकार हैं जिन्होंने शिवाजी महाराज पर एक किताब रची है ' शिवाजी-हिन्दू किंग इन इस्लामिक इंडिया' नामक। किताब मैने पढी नहीं है, पढना भी नहीं चाहता। क्योंकि उसके जितने प्रचारित या प्रसारित अंश पढे है वे तमाम, किसी भी सत्य से कोसो दूर हैं। यह विडम्बना है कि हमने अपने इतिहास के लिये हमेशा से ही गोरों की बातों पर विश्वास किया। हमारे इतिहासकार भी हुए किंतु अधिकांश सहमति गोरों की बातों से दर्शाई गई। क्यों? क्या हमारे इतिहासवेत्ता लायक नहीं या उनकी बातें गलत हैं? ऐसा कुछ भी नहीं है, यदि हम पी एन ओक जैसे इतिहासकारों को आज मान्यता देते तो सम्भव था इन गोरों द्वारा समय-समय पर जिस तरह से जनमानस को भडकाने का षडयंत्र चला आ रहा है वो बन्द हो जाता। ग्रांट डफ जैसे इतिहासकारों को हमने अपने दस्तावेजों मे तरजीह दे दी मगर ओक को क्यों नहीं?
इस विषय पर तर्क-वितर्क होगा। हास्यास्पद तो वो है जो लेन की किताब की तरफदारी करेगा। मैं लेन की तरफदारी क्यों नहीं करता? आपको बता दूं कि इतिहास का छात्र रहा हूं। भारतीय इतिहास से लेकर यूरोपीय इतिहास का गम्भीर अध्ययन किया हुआ है। हां पीएचडी नहीं है तो इसका मतलब यह भी नहीं कि बन्दे ने रिसर्च जैसा कुछ किया ही नहीं। ढेरों इतिहासकारों को पढा, कई-कई जगह खुद गया और जानकारियां ली। बहस-मुबाहस भी खूब की। और हमेशा अपने इतिहासकारों की बातों को यकीन के करीब पाया। खासकर पी एन ओक जैसे। जदुनाथ सरकार, जी एस सरदेसाई, एम जी रानाडे जैसों ने भारत के सन्दर्भ में काफी सच्चा अध्ययन किया है। यदि ग्रांट डफ जैसे ने शिवाजी द्वारा अफज़ल खां
के खिलाफ विश्वासघात का आरोप लगाया तो रानाडे ने अपनी पुस्तक' राइज आफ द मराठा' में इसका बहुत सटिक जवाब दिया है। खैर..मैं कहना यह चाह रहा हूं कि जेम्स लेन बाजारवाद का इतिहासकर्ता है। उसकी किताब किसी प्रकार के अध्ययन या रिसर्च का नतीज़ा नहीं है बल्कि बाज़ार द्वारा प्रायोजित भारत के जनमानस को भडकाने का कृत्य है। लेकिन फिलहाल न्याय के क्षेत्र में लेन की किताब की लाइन क्लीयर है। आपको बता दूं और यह तमाम इतिहासवेत्ता जानते हैं कि शिवाजी महाराज द्वारा मराठा राज्य की स्थापना की सम सामयिक स्त्रोत सामग्री व अभिलेखों के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने के कारण उनके प्रशासनिक आदर्शों व परम्पराओं का अनुमान लगाना कठिन है। यूरोपीय स्त्रोत व फारसी इतिवृत्तों से भी इस सम्बन्ध में पर्याप्त सूचना प्राप्त नहीं होती तथा मराठी अभिलेख अधिकतर परवर्ती काल से संबद्ध है। अब रही उत्तरकालीन प्रशासनिक पद्धति से अनुमान की बात, तो इसी के आधार पर शिवाजी के जीवनकाल की घटानाओं का अनुमानभर लगाया गया है। इसमें भी भारतीय इतिहासकार ज्यादा करीब माने गये हैं क्योंकि उन्होंने जमीन से जुडी जानकारियां प्राप्त की और विदेशी इतिहासकारों ने सुनी सुनाई बातों को अपने ढंग से मोडने का काम किया। अब जेम्स लेन को कोई नया तीर मारना था सो महाराष्ट्र में देवतुल्य पूजनीय समझे जाने वाले शिवाजी महाराज के खिलाफ आग उगली ताकि बवाल हो और उसकी किताब धडल्ले से बिके। मोटी कमाई हो। मेरा मानना है इतिहास जो रहा, वो रहा..आज क्या है? जो राज्य शिवाजी के नाम से गर्व अनुभव करता है, सिर्फ राज्य नहीं पूरा भारतवर्ष, और इसके साथ ही उस राज्य की आस्था भी जुडी है तो इसे भंग करने का दुस्साहस कतई नहीं किया जाना चाहिये। यह अपराध है। आप किसी इतिहास को, ऐसा इतिहास को जो जनमानस में घर कर गया हो, जिससे दिशायें प्रवाहित होती हैं, जिससे प्रेरणा का सूत्रपात होता है उसे किसी भी प्रकार के तथ्यों का प्रभावी जामा पहना कर सत्य को झुठलाने का प्रयास करते हैं तो यह आपका अतुलनीय कार्य नहीं बल्कि घोर अपराध है? जेम्स लेन को विद्वान मानने से में इंकार करता हूं। उसकी विद्वत्ता गोरों की मानसिकता का परिचायक हैं। कम से कम आप तो इस सच्चाई को पूरी ईमानदार तरीके से स्वीकार कीजिये। तर्क-वितर्क तो बहुत हो जायेंगे। मगर अपने देश के लिये यदि अन्धभक्ति भी हो तो क्या गलत है?

रविवार, 4 जुलाई 2010
है हिम्मत? नहीं न।
Small price paid today, will reap big benifits tomorrow. "BHARAT BANDH IS NOT A SOLUTION"
यह विज्ञापन है भारत सरकार के पैट्रोलियम और गैस मंत्रालय का। और इधर तमाम राजनीतिक पार्टियों द्वारा भारत बन्द का आवाहन भी। आप भूल जाइये कि आपका कुछ भला होने वाला है। बन्द एक ताक़त के रूप मे इस्तमाल करने वाला हथियार है और जब उस बन्द के जवाब में सरकार ही यह पत्थर की लक़ीर वाला फैसला ले ले तो बताइये आपके बन्द का मतलब क्या? आप कौनसी और किसको अपनी ताक़त दिखा रहे हैं? और यह ताक़त दिखा कौन रहा है? एक राजनीतिक पार्टी कीमतें बढा रही है, दूसरी पार्टी उसका विरोध कर रही है। जनता सिर्फ और सिर्फ दोनों की गतिविधियों को ताक़ रही है। इसमे कौन किसका भला कर रहा है? दिमाग पर जोर डाल कर देखें तो बन्द महज़ एक नाटक है। या नाटक बन कर रह जाने वाला है क्योकि इसमे जनता का कोई योगदान दिख रहा है, बिल्कुल नहीं लगता। पार्टियां बन्द करा रही है। पार्टियों के अपने कार्यकर्ता हैं वे सडक पर उतरे हैं या उतरेंगे..जनता तमाशा देख रही है, कभी बन्द को कोसती है कभी सत्ता को। अफसोस यह है कि जनता सडक पर उतरने की हिम्मत नहीं दिखाती। और यही वजह है कि जब बन्द का आवाहन होता है तो सरकार एक दिन पूर्व तमाम अखबारो आदि में विज्ञापित कर देती है कि हम मानने वाले नहीं है, विरोध फिज़ूल है। बताइये जब वो मानना ही नहीं चाहती तो आपकी पार्टी आखिर क्या बिगाड लेगी? यही न कि जनता के सामने जनता के लिये लडने का प्रदर्शन होगा और इस प्रदर्शन के बाद सरकार फिर कोई तुनतुना जनता को पकडा देगी, जनता फिर चुप। पार्टियों के अपने अपने काम बन जायेंगे। बस्स....। मुद्दा सिर्फ महंगाई का नहीं है। आज जनता के सामने ढेर सारी समस्यायें हैं और यकीन मानिये एक भी समस्या हल होती नहीं दिखती। दिखता है राजनितिक दंगल। आप जानते हैं यह सब क्यों होता है, आप जानते हैं कि यह सब इसलिये होता है क्योंकि आपमें ताक़त नहीं है लडने की। संघर्ष करने की। आपको बैठे बैठे सब मिल जाये या बैठे बैठे समस्यायें हल हो जाये, यही चाहिये, और यही चाहत सत्ता में बैठे या विरोध में बैठे राजनैतिक कलाकारो की ढाल है। खुद मूर्ख बनते कैसे हैं यह भारत की जनता से अच्छा उदाहरण कहीं ओर देखने में नहीं आयेगा। देखने में आयेगा, बन्द, पुलिसिया लाठी चार्ज, सरकारी बयान, विरोधी पार्टियों के प्रतिउत्तर, फिर चैनलों पर टीका टिप्पणियों वाले टॉक शो....., अखबार रंगे होंगे समाचारों से। आप सुबह अपने घर बैठे चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाते हुए उसे पढेंगे..गली-मोहल्ले, पान की दुकानों आदि पर गपशप करेंगे इन सब क्रियाकलापों की बातें..और रात घर आयेंगे चादर तान कर सो जायेंगे..या बहुत हुआ तो अपने विचार रख देंगे इस पर......। उफ्फ कितनी निरीह जनता.....। और इस जनता का में भी एक हिस्सा हूं...शर्म आती है। शर्म आती है नेताओं के हाथों की कठपुतली बनी जनता का नाच देखते हुए।
क्रांति..........। क्यों हिम्मत नहीं होती न इस शब्द को साकार करने की? मुझमे भी नहीं है। इसलिये कि मैं भी आपकी तरह भारत के 21 वीं सदी का होनहार युवक हूं जिसे "ऐसा तो होता रहता है रोज़...", कह कर निकल जाने की आदत है। या " ऐसा नहीं होना चाहिये" जैसे विषयों पर खूबसूरती से बयान आदि देने की महारथ है।

मंगलवार, 23 जून 2009
पप्पू की 'गिनीज बुक'
अपना एक दोस्त है, पप्पू. ये वो पप्पू नही जो पास हो जाता है. ये पप्पू तो कभी फेल हुआ ही नही.इसका उसे गर्व भी है. उसे ही नही, मुझे भी है. दरअसल अपना पप्पू कभी स्कूल गया नही और फेल पास के चक्कर मे पडा नही. मैने एक दिन उससे कहा भी था कि -यार पप्पू सरकार पढने-लिखने पर कितना जोर देती है और एक तू है कि पढता-लिखता भी नही? देख उसने एक नारा भी बनाया है कि ' पढना-लिखना सीखो ओ मेहनत करने वालो'. मेरा इतना कहना ही था कि उसने जवाब दिया- यार सरकार का क्या है, उसे करना ही क्या है, मेरा तो कहना ये है भाई कि मेहनत करना सीखो ओ पढने लिखने वालो.मै चुप रह गया, वैसे बात तो उसकी भी सही थी. ऐसे पप्पू की याद बरसो बाद आई तो उससे मिलने की उत्कंठा जाग्रत हो गई. जब से इस मुम्बई नगरी मे आया हू अपना शहर भूल गया हू. जब शहर भूला तो सारे यार-दोस्त भी भूल गया. मुम्बई की यही खासियत है कि यहां आप अपना सबकुछ भूल जाओ और सिर्फ अपने काम की फिक्र मे " अपना काम तमाम किये जाओ". खैर..../ पप्पू की याद आई, उसके जैसा दोस्त भी ढूंढे नही मिल सकता. सीधा-सादा, भोला-भाला. भला अब ऐसे दोस्त मिलते है? पप्पू की एक विशेषता है वो अपनी बात डंके की चोट पर कहता है, यह अलग बात है कि उसका 'डंका' ऐसी चोट खा-खा कर उसकी किस्मत की तरह पिचक गया है.किंतु वो अलमस्त ठहरा.
सालो बाद उससे मुलाकात हुई. दुबली-पतली काया, सिर के बाल भगवान को प्यारे हो चुके थे, गोल चेहरा, छोटी छोटी आंखो मे झांकती चमक आज भी वैसी है जैसे पहले हुआ करती थी. मिलते ही उसने मुझे पहचान लिया, बोला- ओये लम्बू..कैसा है यार? मैने उससे गले मिलते हुये जवाब दिया- ठीक हू, तू बता क्या चल रहा है आजकल? उसने बडी मासूमियत से कहा- आजकल एक सोच मे उलझा हूं, अब तू मिल गया अच्छा हुआ, तुझे तो पता ही होगा.
मैने पूछा- क्या पता है?
यार बस यही कि ये गिनीज़ बुक क्या बला है, यार अपने को भी इसमे नाम लिखवाना है.पैसा-वैसा मिलता है ना इसमे?
मैने कहा- गिनीज़ बुक? अबे ये रिकार्ड बनाने व तोड्ने वालो की है, इसमे दुनिया के एसे लोगो का नाम है जिन्होने अज़ूबे काम किये है, जो दुनिया मे दूसरे ना कर पाये. तू ऐसा कर सकता है क्या?
पप्पू ने कहा- ओह तो ऐसा है...यार तब तो मेरा नाम इसमे होना ही चहिये.
मैने सवाल किया- क्यो?
उसने जवाब दिया- यदि दुनिया मे अज़ूबा ही इसमे शामिल हो सकता है तो मै भी अज़ूबा हूं. अपने मां-बाप की सेवा करता हूं. दुनिया मे आज ऐसा कोई करता है क्या?
मै अवाक रह गया. सचमुच चुप रह गया. पप्पू की बात तो बिल्कुल सही थी. क्या कहता...
फिर भी बोला- पप्पू, तू ठीक कहता है पर यार, इसमे ऐसा कुछ होना चाहिये जिसमे रोमांच हो, पागलपन हो, दीवानापन हो...लोगो को हैरत मे डाल दे.
उसने कहा- सीधे सीधे बोल ना कि पागल लोगो की बुक है ये, तभी मै सोचूं कि अपने भारत के लोग क्युं इसमे ज्यादा नही है.
उसकी इस बात ने भी मुझे उसके अपने देश के प्रति भोली स्वाभिमानता का दर्शन करा दिया.////
इसके बाद पप्पू से बाते खूब हुई और बिछड्ने के बाद लगा कि वाकई पप्पू सा इंसान गिनीज् बुक क्या सिर आंखो पे बैठाने लायक है.../

सोमवार, 22 जून 2009
असल साहित्य क्या है ?
इसमे कोई दो राय नही कि 'कहानी' साहित्य की खूबसूरत विधा है. किंतु 'कहानी' ही साहित्य है, यह हज़म हो जाने जैसा तो नही लगता. पिछले दिनो जब हम मित्र मंड्ली मे यह चर्चा चल रही थी और साहित्य के तथाकथित 'कार' राजेन्द्र यादव के सन्दर्भ मे बात करके अपना समय जाया कर रहे थे तो इस बीच मेरा गौतम राजरिशी जी के ब्लोग पर जाना हुआ, वहा भी मेने यही पाया कि राजेन्द्र जी मौज़ूद है/ लिहाज़ा मेरा मासूम मन साहित्य मे गद्य के प्रति विचारो की अग्नि मे तपने लगा/ 'जितना तपता सोना उतना निखरता है' वाला कथन सच ही है/गौतमजी के ब्लोग पर राजेन्द्र यादव के प्रति स्वस्थ आलोचना मन को भायी, स्वस्थ आलोचना साहित्य को तराशने का काम करती है/ हालांकि राजेन्द्रजी जैसे जीव का पाचन तंत्र कितना बलिष्ठ है इसका पता नही किंतु साहित्य के 'आका' कहलाने का उनका मोह 'हंस' मे दीखता है/ उनका साहित्य और साहित्य के लिये उठा पट्क वाला जो आभा मन्डल है वो उन लोगो की आंखे भले ही चौन्धीयाता रहे जिन्हे उनसे स्वार्थ हो, मेरी आंखो मे वे और उनका सहित्य कभी आकर्षण का पात्र नही बन सका। अपना अपना द्रष्टिकोण ठहरा. सौभाग्यवश मेरी उनसे कभी मुलाकात नही हुई, दुर्भाग्यावश मेने उनकी कुछ रचनाओ को पढा है। खैर जहा तक बात कहानी को ही साहित्य मानने की है तो मै इसे ठीक नही मानता। साहित्य की उपज राग से है, राग पध्य रूप मे ज्यादा स्पष्ट होता है। लिहाज़ा साहित्य का जन्म ही मै पध्य से हुआ मानता हू/ आप यदि गम्भीरता से विचार करे या साहित्य की मूल गहराई मे उतरे तो पहले काव्य के रूपो को जानने व समझने के लिये थोडा पाश्चात्य व भारतीय परम्परा को खंगाल लेना आवश्यक है। काव्य के भेदो मे यूरोपीय समीक्षको ने व्यक्ति और संसार को प्रथक करके काव्य के दो भेद किये है, एक विषयीगत दूसरा विषयागत. विषयीगत यानी सब्जेक्टिव, जिसमे कवि को प्रधानता मिलती है और दूसरा विषयागत यानी आब्जेक्टिव जिसमे कवि के अतिरिक्त शेष स्रष्टि को मुख्यता दी जाती है. यानी पहला प्रकार काव्य 'लिरिक' हुआ। यूनानी बाज़ा 'लाइर' से सम्बन्ध होने के कारण इसका शाब्दिक अर्थ तो वैणिक होता है किंतु इसे प्रायः प्रगति या भाव- प्रधान काव्य कहते है। इसमे गीत तत्व की प्रधानता रह्ती है. दूसरे प्रकार के काव्य को अनुक्रत या प्रक्थनात्मक कहा गया है। महाकाव्य और खंड काव्य इसके उपविभाग है. किंतु पाश्चात्य देशो मे प्रायः महाकाव्य ही इस प्रकार के काव्य का प्रतिनिधित्व करता है. वहा खंड काव्य जैसा कोई विशेष उपविभाग नही है. ये विभाग पध्य के ही है। अब यदि गध्य की बात करे तो इसके विभाजन मे गध्य काव्य की महिमा है. जहा भाव-प्रधान काव्य मिलेगा. और उपन्यास महाकाव्य का तथा कहानी खंड्काव्य का प्रतिनिधित्व करेगा/ गद्य मे निबन्ध, जीवनी आदि अनेक ऐसे रूप है जिनको इस विभाजन मे अच्छी तरह बान्ध नही सकते. पर गध्य काव्य के शेत्र से बाहर नही है। गद्य का उलट ही पद्य है. जिसको आप अंगरेज़ी मे (Verse) कहते है। आप जानते है कि भारतीय परम्परा मे नाटक को प्रधानता मिली है। जो काव्य अभिनीत होकर देखा जाये तो द्रष्य काव्य है और जो कानो से सुना जाये तो श्रव्य काव्य कहलाता है। यध्यपि श्रव्य काव्य पढे भी जाते है। रामायण का उदाहरण लिया जा सकता है जिसे पढने व गाने के लिये उपयुक्त माना जाता है। उपन्यास महाकाव्य का स्थानापन्न होकर और कहानी खन्डकाव्य के रूप मे गद्य के प्रबन्ध काव्य कहे जाते है। गद्य काव्य तो मुक्तक है ही, पत्र भी मुक्तक की कोटि मे आयेंगे. उनकी निबन्ध और जीवनी के बीच की सी स्थिति है। समस्त संग्रह की द्रष्टि से एक एक निबन्ध मुक्तक कहा जा सकता है। किंतु निबन्ध के भीतर एक बन्ध रहता है. ( हालांकि उनमे निजीपन व स्वछन्दता भी होती है) वैयक्तिक तत्व की द्रष्टि से गद्य के विभागो को इस प्रकार श्रेणी बद्ध कर सकते है, उपन्यास, कहानी ( काव्य के इस रूप मे उपन्यास की अपेक्षा काव्य तत्व और निजी द्रष्टिकोण अधिक रहता है.) जीवनी यह इतिहास और उपन्यास के बीच की चीज है। इसका नायक वास्तविक होने के कारण अधिक व्यक्तिपूर्ण होता है) निबन्ध (इसमे विषय की अपेक्षा भावना का आधिक्य रहता है) गद्य काव्य तो ये सभी रूप है। किंतु गद्य काव्य के नाम की विधा विशेष रूप से गद्य काव्य है। कहने का तात्पर्य यह है कि जो यह समझते है कि साहित्य कहानी या गद्य को ही कहा जाता है वे मेरी समझ मे ना समझ है। गद्य का जन्म ही कविता से हुआ है। मुझे अच्छा यह लगा कि गौतमजी न सिर्फ गज़ल या संस्मरण के महारथी है बल्कि वे वैचारिक स्तर पर साहित्य की परख करने से भी नही हिचकिचाते है। सम्भव है इसीलिये मुझे उनका ब्लोग रुचिकर लगता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)